Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Bahraich४४ मिनट पहले

बांसगांव में भाकपा-माले का विरोध मार्च, एसआईआर रोकने की मांग

बांसगांव में भाकपा-माले का विरोध मार्च, एसआईआर रोकने की मांग

बांसगांव में भाकपा-माले का विरोध मार्च, एसआईआर रोकने की मांग बांसगांव, गोरखपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर प्रक्रिया पर रोक और मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने बांसगांव में विरोध मार्च निकाला। पार्टी के जिला सचिव राकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिवबली स्थित संपर्क कार्यालय से जुलूस निकालकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम बांसगांव मलखान सिंह को सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पुनः शामिल करने की मांग उठाई। सभा में पीएन सिंह, ऐपवा नेता पुष्पा चौहान समेत अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। यह प्रदर्शन भाकपा-माले के 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत किया गया। पार्टी के अनुसार उरुवा ब्लॉक सहित जिले के अन्य स्थानों पर भी अभियान के तहत प्रदर्शन हुए। #बांसगांव #गोरखपुर #भाकपामाले #विरोधमार्च #SIR #मतदातासूची #निर्वाचनआयोग #ज्ञानेशकुमार #BansgaonSandesh

0 likes
0 comments0 shares