शिक्षक दंपती हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह परिजनों
शिक्षक दंपती हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह परिजनों को बंधाया ढांढस,बोले-शासन तक पहुंचाएंगे मामला,एसपी से ली जांच की जानकारी सुल्तानपुर। शिक्षक दंपती हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह पीड़ित परिवार के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।एमएलसी ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से फोन पर वार्ता कर हत्याकांड में अब तक हुई कार्रवाई और जांच की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम से शासन को अवगत कराएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी पहल करने की बात कही।मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कादीपुर दीपेश विक्रम को एमएलसी ने मामले की गंभीरता से जांच करने और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।एमएलसी के पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में शिक्षक और स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे।इस दौरान अजय सिंह पिंटू, विजय सिंह, शिक्षक नेता रणवीर सिंह, अरुण कुमार, डॉ. अंबिकेश, रणविजय और अवनिंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।