सभी आरोपियों की पहचान, जल्द होगी कठोर कार्रवाई: एसएसपी। मदरिया । ----------

सभी आरोपियों की पहचान, जल्द होगी कठोर कार्रवाई: एसएसपी। मदरिया । ---------- गोवंश अवशेष मामले में दो गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल; गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति जब्ती की तैयारी.... गोवंश के क्षत-विक्षत अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर लेने का दावा किया है। शनिवार को गोला पहुंचे एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। आरोपियों का पिछला आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ उनकी अन्य गतिविधियों की भी जांच होगी। एसएसपी ने बताया कि मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। जांच के दौरान सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके अनुसार, बाहर से आकर गौमांस का सेवन करने के लिए घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। शनिवार सुबह सिकरीगंज क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि चिन्हित आरोपियों में जिले के तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए जनपद की पुलिस टीमें लगातार लगी हुई हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। 12 घंटे में दो गिरफ्तारियां... शुक्रवार को ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 36 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया था। शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे चीनी मिल-माल्हनपार रोड पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार अब्दुल रहमान उर्फ राजू निवासी इमलीडीहखुर्द, सिकरीगंज के पैर में गोली लगी, जबकि नूरूल हसन को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में मु0अ0सं0 345/26 के तहत धारा 3/5 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।