फतेहपुर की सभी विधानसभा सीटें सीटे जीताने का जगनायक सिंह ने दोहराया संकल्प

फतेहपुर की सभी विधानसभा सीटें सीटे जीताने का जगनायक सिंह ने दोहराया संकल्प सपा प्रदेश सचिव बनने के बाद पहली बार विजयीपुर पहुंचने पर समर्थकों ने किया स्वागत विजयीपुर सपा प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव पार्टी में जिम्मेदारी मिलने के बाद रविवार पहली बार पैतृक गांव विजयीपुर पहुंचे जहां समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया वही जगनायक सिंह ने विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों को जीताने का संकल्पदोहराया समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद रविवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव अपने पैतृक गांव जिहरवा विजयीपुर पहुंचे जहां अपने बड़े भाई पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह से आशीर्वाद लिया उसके बाद विजयीपुर चौराहा पर समर्थको ने फूल माला पहनकर स्वागत किया जहां समर्थकों से बातचीत करते हुए जननायक सिंह ने बताया आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनपद के सभी सीटों में सपा प्रत्याशी जीतेंगे यही हमारा संकल्प है इसके लिए पूरी ताकत से जनपद और प्रदेश में काम किया जाएगा सभी पुराने साथियों और कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी l