अनियमितता के आरोप में ग्राम सचिव डीडीओ कार्यालय से संबद्ध बाँसगाव संदेश
अनियमितता के आरोप में ग्राम सचिव डीडीओ कार्यालय से संबद्ध बाँसगाव संदेश (भीटी रॉवत) सहजनवा ब्लॉक की ग्राम सभाओं में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सचिव (ग्राम्य विकास अधिकारी) गौरी सिंह को डीडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। जिससे ब्लाक में हड़कम्प का माहौल है। इनके स्थान पर ब्लाक के दूसरे सचिव गौरव द्विवेदी को तैनात किया गया है। गौरी सिंह सहजनवा ब्लॉक के क्लस्टर रामपुर में तैनात थी, और उनके जिम्मे रामपुर, रेवडा, बैजलपुर, बेदौली, बरसिहा, व कटया समेत आधा दर्जन ग्राम सभाएं थीं। मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम द्वारा गठित त्रिस्तरीय टीम ने जांच की। जांच के दौरान डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह ने ग्राम सभाओं की चार पत्रावलियों में अनियमितता पाई। जिसके बाद डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह ने बताया कि ऑडिट में गड़बड़ी मिलने के बाद ग्राम सचिव को जिला ग्राम्य विकास कार्यालय से संबद्ध किया गया है तथा उनके स्थान पर नई तैनाती कर दी गई है।