Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग १२ घंटे पहले

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नियम में भाटपार रानी के विभिन्न भूतों का किया निरीक्षण डीएनए को दिए आवश्यक निर्देश।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नियम में भाटपार रानी के विभिन्न भूतों का किया निरीक्षण डीएनए को दिए आवश्यक निर्देश।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने भाटपाररानी के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश। देवरिया, 21 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में संचालित निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपोजिट विद्यालय बेलपार पंडित स्थित बूथ संख्या 174 एवं 175, प्राथमिक विद्यालय जसूई स्थित बूथ संख्या 179 तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, पकड़ी बाबू स्थित बूथ संख्या 92 एवं 93 एवं प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर भुवाल बूथ संख्या 41,42 का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किए जाएं। साथ ही नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों में संशोधन से संबंधित आवेदनों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ अपने-अपने बूथों पर निर्धारित समय तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आने वाले नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराएं। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को अभियान से जोड़ने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसे सभी पात्र युवा, जिनकी आयु 1 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। इसके अलावा जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, वे निर्धारित प्रारूप-6 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध कराएं। मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, आयु, लिंग, फोटो एवं पते में संशोधन अथवा स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 भरकर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी निर्धारित प्रारूप संबंधित बीएलओ के पास उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/⁠ अथवा प्ले स्टोर से ECINET मोबाइल ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 21 एवं 22 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ की उपस्थिति में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने एवं विवरण में संशोधन के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। पात्र नागरिक निर्धारित प्रारूपों के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस दौरान उप जिला अधिकारी भाटपाररानी दीपराज, क्षेत्राधिकार भाटपाररानी एवं संबंधित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares