Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर नीलगाय से टकराई बाइक,विकास भवन कर्मचारी की मौत।पैगापुर के पास सड़क

सुल्तानपुर नीलगाय से टकराई बाइक,विकास भवन कर्मचारी की मौत।पैगापुर के पास सड़क पर अचानक आई नीलगाय से मोटरसाइकिल टकराने पर विकास भवन के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से विकास भवन कर्मचारियों और परिजनों में शोक की लहर है।

0 likes
0 comments0 shares