संपूर्ण समाधान दिवस में 69 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण मदरिया

संपूर्ण समाधान दिवस में 69 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण मदरिया । ----------- गोला तहसील सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सीओ गोला दरवेश कुमार, तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार बीसी चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को विधिवत सुना और उनके समाधान का प्रयास किया। शिविर में अधिकतर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस, विकास, पेंशन, नलकूप और बिजली विभाग से जुड़े प्रकरण भी सामने आए। कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। इस अवसर पर रमेश कुशवाहा, सुनील कुमार सोनी, संजय कुमार, सुनील कुमार यादव, अमित कुमार राय, कृष्ण कुमार यादव, उदयशंकर राय, लल्लन प्रसाद, राजस्व निरीक्षक लालजी शर्मा, राममूर्ति वर्मा, रमेश पांडे, चंद्रमणि चौरसिया, राजेश सिंह, अरविंद कुमार, गिरजेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।