Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur३ दिन पहले

ढाई वर्ष बाद दूरी संकेतांक बोर्ड लगाने का कार्य शुरू सुल्तानपुर ढाई

ढाई वर्ष बाद दूरी संकेतांक बोर्ड लगाने का कार्य शुरू सुल्तानपुर ढाई वर्ष पूर्व कूरेभार चौराहे पर लगा भारी भरकम दूरी संकेतांक बोर्ड को एक ट्रक की ठोकर से गिर कर क्षतिगस्त हो गया था। कई बार अखबारों में सुर्खियां भी बनी ।जिस पर स्थानीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 330 के अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा। उन्होंने जनहित में दूरी संकेतक बोर्ड शीघ्र लगवाने के निर्देश दिए। विधायक की पहल और जनदबाव के बाद लगभग एक महीने के भीतर संबंधित विभाग सक्रिय हुआ। अब कूरेभार कस्बे में नए दूरी संकेतक बोर्ड लगाने का कार्य प्रगति पर है। इन बोर्डों के लगने से मार्ग संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

200 likes
0 comments0 shares