*घघसरा के सेहूड़ा में महिला की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से गिराने का आरोप,

*घघसरा के सेहूड़ा में महिला की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से गिराने का आरोप, थाने में तहरीर* *घघसरा/सहजनवां, गोरखपुर।* नगर पंचायत घघसरा के वार्ड सेहूड़ा गांव में एक महिला की चहारदीवारी को जेसीबी से गिरा देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सहजनवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त तहरीर के अनुसार प्रार्थिनी आशा देवी पत्नी श्री विजय कुमार निवासी ग्राम सेहूड़ा, थाना सहजनवां ने आरोप लगाया है कि दिनांक 04-10-2026 को सुबह करीब 9:51 बजे उसके घर की बाउंड्रीवॉल को गांव के ही कुछ लोगों ने बिना किसी अनुमति के जेसीबी से गिरा दिया। पीड़िता का कहना है कि रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि गनवार अली, एंटोनी उर्फ अकबर अली पुत्र अनवार, संतोष यादव पुत्र रामसमुझ यादव व सरताज अली पुत्र अनवार अली ने मिलकर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए जेसीबी नंबर UP 53 LT 4672 से उसकी दीवार गिरा दी। इस दौरान मकान को भी क्षति पहुंची है। पीड़िता ने बताया कि वर्तमान में वह केवल दो कमरों में रहने को मजबूर है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष सहजनवां को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दबंगों द्वारा बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के उसकी दीवार तोड़ी गई है। उसने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।