Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur४० मिनट पहले

सिकरीगंज बांसगांव संदेश रामजानकी मार्ग, सिकरीगंज स्थित पुल को बिना पूर्व सूचना

सिकरीगंज बांसगांव संदेश रामजानकी मार्ग, सिकरीगंज स्थित पुल को बिना पूर्व सूचना

सिकरीगंज बांसगांव संदेश रामजानकी मार्ग, सिकरीगंज स्थित पुल को बिना पूर्व सूचना बंद करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पुल दो जिलों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग—छात्र, किसान, व्यापारी, कर्मचारी एवं आमजन—आवागमन करते हैं। आज बिना किसी पूर्व सूचना के इसे बंद कर दिए जाने से आमजनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन सेवाओं, विद्यालय जाने वाले बच्चों, दैनिक मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आज स्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पुल से आवागमन को यथाशीघ्र संचालित करने की मांग की। साथ में उपस्थित रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व ज़िलाध्यक्ष श्री रामवृक्ष यादव जी एवं क्षेत्र के दर्जनों लोग। जनहित सर्वोपरि है। शासन-प्रशासन से आग्रह है कि तत्काल प्रभाव से पुल का संचालन पुनः प्रारंभ कराया जाए या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है।

0 likes
0 comments0 shares