Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित। देवरिया 29

विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित। देवरिया 29

विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित। देवरिया 29 सितंबर पुलिस लाईन देवरिया के प्रेक्षा गृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक माह-सितम्बर आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता डा0 संजय गुप्ता अपर उप मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया के द्वारा किया गया। बैठक का संचालन जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डा0 गुप्ता के द्वारा मेडिकल परीक्षण, उम्र परीक्षण मे आने वाली समस्या के बारे मे जानकारी देते हुये बताया गया कि उक्त के सम्बन्ध मे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्पर्क किया जा सकता है तथा उक्त समस्या का तत्काल समाधान कराया जायेगा। बैठक का संचालन करते हुये श्री तिवारी के द्वारा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुये बताया गया कि जनपद मे बच्चो के सम्बन्ध मे प्राप्त होने वाले प्रकरण से सम्बन्धित ग्राम सभाओ में विभिन्न जन कल्याणाकारी योजनाओ की जानकारी देते हुये बच्चो के पलायन एवं घर से निकल जाने के कारण को पता लगाने का कार्य एवं बच्चो के साथ-साथ परिवारो को भी जागरूक करते हुये योजनाओ से आच्छांदित कराया जाना अनिवार्य है। जिस भी थाने के अन्तर्गत अधिक प्रकरण आ रहे है उस थाने के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी सम्बन्धित गांव मे जा कर बाल सुरक्षा के सम्बन्ध मे जागरूकता कार्यक्रम संचालित करा सकते है। जिस से प्राप्त केसो मे कमी आ सकती है। बच्चो के अधिकारो को सर्व प्रथम सभी स्टेक होल्डर प्राथमिकता प्रदान करते हुये सुरक्षा एवं पुर्नवासन हेतु एक साथ साझा प्रयास कर सकते है। जनपद को बाल विवाह एवं बाल श्रम जनपद बनाने की दिशा मे प्रयास किया जा रहा है जिसमे सभी का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में अमरनाथ प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल देवरिया के द्वारा स्टेशनो पर बच्चो से सम्बन्धित होने वाली समस्याओ एवं उसके निराकरण हेतु सुझाव साझा किये तथा अपने पूर्व के अनुभवो को भी साझा किया गया तथा बच्चो के हितो को प्राथमिकता के आधार पर उसके अधिकारो एवं पुर्नवासन के बारे मे जानकारी साझा किया गया। बैठक मे रामकृपाल प्रभारी अधीक्षक के द्वारा राजकीय बाल गृह बालक मे बच्चो को मिलने वाली सुविधाओ एवं आवासित कराये जाने वाले प्राविधानो के बारे मे जानकारी दिया गया तथा बच्चो के क्षेत्र मे काम करने वाले सभी सहयोगियो से सहयोग की अपेक्षा किया गया। बैठक में सावित्री राय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के द्वारा सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारीयो से अपील किया गया कि सभी लोग नियमानुसार शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करे। बच्चो के हितो को प्राथमिकता पर रखे। प्रत्येक बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करे। किसी भी बालिका को थाने पर न रखे। सभी केसो की सूचना समय से समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। बैठक में नीतू भारती केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर के द्वारा केन्द्र पर बालिकाओ एवं महिलाओ के लिये मिल रही सुविधाओ एवं संसाधनो के बारे मे जानकारी दिया गया तथा आवासित पीड़िताओ से सम्बन्धित कार्य यथाशीघ्र कराये जाने की अपेक्षा भी किया गया। बैठक मे सुरेश वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना ए0एच0टी0यू0 के द्वारा बैठक मे उपस्थित सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारियो को बैठक मे प्राप्त सुझावो एवं निर्देशो का जे0जे0 एक्ट के मंशा के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये गये है। जिसपर संरक्षण अधिकारी के द्वारा यह जानकारी दिया गया है कि जब भी कोई बच्चा किसी भार सादक/स्टेक होल्डर के सम्पर्क मे आता है तो यात्रा के समय को छोड़कर 24 घण्टे के अन्दर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जाने का प्राविधान है। बैठक मे ओम प्रकाश तिवारी डिप्टी लिगल डिफेन्स काउन्सिल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारियो एवं स्टैक होल्डर के द्वारा बच्चो के क्षेत्र मे अच्छा से कार्य किया जा रहा है। इसी तरह से समन्यवक बनाकर नियमानुसार कार्य करने के सुझाव दिये गये। बैठक मे मुख्य रूप से मीनू जायसवाल, मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर, गनेश सिंह प्रभारी कोआर्डिनेटर, अनुराधा राज काउन्सलर, चाइल्ड हेल्प लाइन देवरिया, विभा पाण्डेय एवं सुश्री जागृति ओझा सपोर्ट पर्सन, अरबिन्द यादव महिला कल्याण विभाग, सत्यपाल चैहान मुख्य आरक्षी, आकाश सिंह कुशवाहा, राहुल कुमार, सुनिल कुमार सिंह, अर्चना कुशवाहा आरक्षी, थाना ए0एच0टी0यू0, श्री रवि शंकर साह मुख्य आरक्षी रेलवे सुरक्षा बल देवरिया तथा समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेे।

0 likes
0 comments0 shares