Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

कल से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी होगी पूरी तरह बहाल –

कल से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी होगी पूरी तरह बहाल – डीएम दिव्या मित्तल देवरिया में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने संबंधित गैस एजेंसियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल से जिले में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उपभोक्ता ऑनलाइन या मिस्ड कॉल के माध्यम से गैस बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि OTP/DAC न होने की स्थिति में भी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।डीएम ने चेतावनी दी कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता 05568-469715 पर संपर्क कर सकते हैं।

1 likes
0 comments0 shares