Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत सुलतानपुर।
जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत परिसर में उत्साह और जनसहभागिता के साथ हुआ।जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।पौधरोपण के उपरांत जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि एक पेड़,अनेक पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करता है।
0 likes
0 comments0 shares