A
Prayagraj५ मिनट पहले
मेडरा में कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 में परिवर्तन का आह्वान भीरपुर। क्षेत्र के

मेडरा में कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 में परिवर्तन का आह्वान भीरपुर। क्षेत्र के मेडरा गांव में रविवार को मान्यवर कुंवर रेवती रमण सिंह विचार मंच के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता परिवर्तन लाएगी। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, आवास और किसानों की आय समेत क्षेत्रीय विकास के मुद्दे उठाए। सरकार पर विभिन्न मामलों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। सम्मेलन में उत्कर्ष रमण सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ. विजय बाबू यादव, गजेंद्र नाथ तिवारी, रविशंकर पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, सुशील कुमार पांडेय, पुष्पांजलि वर्मा, सत्यभामा मिश्रा, अंजनी पांडेय, रत्नेश और कमला शंकर ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 likes
0 comments1 shares