Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १८ घंटे पहले

बेकाबू डंपर ने ली युवक की जान, हादसे के बाद भड़के ग्रामीण—सड़क

बेकाबू डंपर ने ली युवक की जान, हादसे के बाद भड़के ग्रामीण—सड़क

बेकाबू डंपर ने ली युवक की जान, हादसे के बाद भड़के ग्रामीण—सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंचीं सीओ बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट थाना क्षेत्र के कमरिया घाट पुल के पास शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर की चपेट में आने से 32 वर्षीय राकेश निषाद पुत्र लहरी निषाद, निवासी नारगड़ा जंगा सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राकेश निषाद सड़क से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। निषाद समाज के लोगों में इस घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर डंपर चालक बेहद तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और डंपरों की बेलगाम रफ्तार पर रोक लगाने की मांग करने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं दीपांशी राठौर, क्षेत्राधिकारी खजनी, भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले में दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और हर किसी की जुबान पर इस दर्दनाक घटना की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर डंपरों की बेकाबू रफ्तार लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि डंपरों की आवाजाही पर सख्त नियम लागू किए जाएं, स्पीड कंट्रोल कराया जाए और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्दनाक हादसा न झेलना पड़े।

0 likes
0 comments0 shares