Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

जिला प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष ने महाविद्यालय में किया पौधरोपण

जिला प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष ने महाविद्यालय में किया पौधरोपण

चौरीचौरा। चौरीचौरा के बाल बुजुर्ग में स्थित जेबी महाजन डिग्री कालेज और फुटहवा इनार में स्थित जेबी महाजन महिला पीजी कालेज में रविवार को सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। जिला प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष व कालेज के प्रबधंक ईश्वरचंद जायसवाल ने कॉलेज के प्रबधंक सिमिति, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यार्थियों के साथ मिलकर कालेज परिसर में पौधरोपण किया गया और लगाए गए सभी पौधों को बचाने का संकल्प लिया। कालेज के प्रबधंक व जिला प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरचंद जायसवाल ने कॉलेज परिसर में पौधा लगाते हुआ कहा कि सभी को पौधरोपण करना चाहिए। ताकि इस भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में राहत मिल सके। इस अवसर पर नगर पंचायत चौरीचौरा के सभासद मुन्ना भुज, सामजसेवी राम प्रवेश जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजन जायसवाल, प्राचार्या डॉक्टर निमिषा सिंह, डॉक्टर जे के अस्थाना, डॉक्टर अजय कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर आशुतोष तिवारी, मनोज कुमार सिंह, नरेंद्र कुशवाहा, डॉक्टर ज्ञानचंद मौर्य, विष्णु, डॉ. जीडी शुक्ल, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, अनिल कुमार, मनोज कुमार यादव, सीमा गौतम, अर्पित यादव, डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉक्टर संदीप निषाद, राकेश मोहन सिंह, अनूप कुमार गुप्ता, हेम कुमार वर्मा, सुनील कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, धीरज यादव, सुमन त्रिपाठी, अनार यादव, रामराज यादव, चंद्रिका यादव, ओम प्रकाश पासवान, यशोदा देवी, चंद्रभान सिंह व जेबी महाजन महिला पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. शशिमिता रॉय, गीता त्रिपाठी, सीमा, पूनम गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, जिज्ञासा तिवारी, संगीता समेत अन्य लोग मौजुद रहे।

0 likes
0 comments1 shares