Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

विद्यालय का ताला तोड़ टिल्लू पम्प व राशन पर चोरों का हाथ साफ

विद्यालय का ताला तोड़ टिल्लू पम्प व राशन पर चोरों का हाथ साफ

घघसरा/गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 6 तुलसीदास नगर (कोड़री उर्फ हड़ही) स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शौचालय में लगा टिल्लू पम्प और मिड डे मील के लिए कार्यालय में रखा करीब 50 किलो गेहूं तथा 50 किलो चावल उठा ले गए। मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापक शीत कुमार विद्यालय पहुंचे तो कर्मचारियों ने चोरी की जानकारी दी। कार्यालय का निरीक्षण करने पर इन्वर्टर भी गायब मिला, लेकिन बाद में विद्यालय की बाउंड्री के बाहर अशोक के पेड़ के नीचे बोरी में रखा हुआ बरामद हो गया। घटना की सूचना पर प्रधानाध्यापक ने घघसरा पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares