रुद्रपुर गौरी बाजार मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत

रुद्रपुर गौरी बाजार मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रुद्रपुर गौरी बाजार मुख्य मार्ग पर वनस्पति चौराहे के समीप देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अकटहिया उर्फ मटियारी निवासी 24 वर्षीय विकास निषाद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विकास निषाद, पुत्र हरिनाथ निषाद, तरकुलहा मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहा था। इसी दौरान वंशक्ति चौराहे के पास उसकी बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल विकास को गौरी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विकास निषाद को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है।