Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

पं दीनदयाल का सिद्धांत विकसित भारत की नीव - प्रमोद वर्मा स्थानीय

पं दीनदयाल का सिद्धांत विकसित भारत की नीव - प्रमोद वर्मा स्थानीय

पं दीनदयाल का सिद्धांत विकसित भारत की नीव - प्रमोद वर्मा स्थानीय जखनिया। आज भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक और प्रखर विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती जखनिया मंडल प्रथम के बूथ संख्या 241 पर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतुत्व में 'अंत्योदय दिवस' के रूप में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर मनाई गयी । इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने 'एकात्म मानववाद' एवं 'अंत्योदय' के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि पं दीनदयाल ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की ऐसी अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उनका चिंतन आज भी समावेशी, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का प्रेरणास्रोत है। 'अंत्योदय' का उनका विचार आज भी जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में पथप्रदर्शक है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही उनके चिंतन का मूल भाव था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उनके इसी विचार को 'विकसित भारत' के संकल्प से जोड़ा है। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ‘सर्वसमावेशी’ विकास के प्रयासों में अंत्योदय की भावना को प्रमुखता दी जा रही है। मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा राष्ट्रसेवा, स्वदेशी चिंतन और अंत्योदय का उनका दर्शन हम सभी को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, बूथ प्रमुख सुदामा यादव, यशवंत चौहान, अमन वर्मा, अंकित गुप्ता, अमित गुप्ता, आयुष साहू, अनमोऴ चौरासिया, शुभम गुप्ता, सोमी वर्मा, श्याम गुप्ता, बिंदु साहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares