Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१९ दिन पहले

जानवरों के लिए पत्तियां लेने गए युवक की नाले में डूबकर मौत

जानवरों के लिए पत्तियां लेने गए युवक की नाले में डूबकर मौत

असंतुलन बिगड़ने से पेड़ से गिरा, क्षेत्र में शोक का माहौल सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में जानवरों के लिए पत्तियां लेने गए युवक की नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांकी मार्ग स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी जावेद (19 वर्ष) पुत्र लतीफ खान शनिवार करीब 11 बजे अपनी मां सजनियां को यह बताकर घर से निकला था कि वह बकरियों के लिए पत्तियां लाने जा रहा है। इसके बाद वह कॉलोनी के सामने बह रहे कडोरन (करोड़न) नाले के किनारे पहुंचा और वहां खड़े एक पेड़ से लघ्घा की मदद से पत्तियां काटने लगा। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से जावेद नाले में जा गिरा। नाले की गहराई अधिक होने तथा तैरना न आने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और पानी में डूब गया। नाले के पास शौच के लिए गए एक युवक ने उसे डूबते देखा तो दौड़कर कॉलोनी पहुंचकर लोगों को सूचना दी। सूचना पाकर मृतक की मां सजनियां अपने बड़े बेटे साबिर के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव नाले में तैर रहा था। पड़ोसियों ने तत्काल घटना की जानकारी डायल 112 और थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसके पिता फैक्ट्री एरिया में एक फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फोटो कैप्शन: घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

1201 likes
0 comments0 shares