Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२१ मिनट पहले

कलेक्ट्रेट गेट के पास वाटर कूलर स्थापित,जरूरतमंदों को मिलेगा नि:शुल्क ठंडा पानी

कलेक्ट्रेट गेट के पास वाटर कूलर स्थापित,जरूरतमंदों को मिलेगा नि:शुल्क ठंडा पानी सुलतानपुर।भीषण गर्मी को देखते हुए आजाद समाज सेवा समिति ने कलेक्ट्रेट गेट के समीप जरूरतमंदों के लिए वाटर कूलर स्थापित कर नि:शुल्क स्वच्छ व ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू कर दी।इसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।सांसद संजय सिंह ने कहा कि समिति की स्थापना वर्ष 1994 में समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से की गई थी।तब से संस्था लगातार कलेक्ट्रेट गेट के पास नि:शुल्क प्याऊ संचालित कर रही है,जिससे राहगीरों को गर्मी में राहत मिलती है।उन्होंने बताया कि संस्था केवल पेयजल सेवा ही नहीं, बल्कि रक्तदान,जिला अस्पताल में लावारिस मरीजों की देखभाल,शहीदों की जयंती व पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, ठंड में कंबल वितरण, गरीब छात्राओं को साइकिल व महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने जैसे कई सामाजिक कार्य भी लगातार करती रही है। यह सभी कार्य जनसहयोग से संचालित होते हैं, संस्था किसी प्रकार का सरकारी आर्थिक सहयोग नहीं लेती।इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार कमलनाथ पांडे, पूर्व प्राचार्य डॉ.राधेश्याम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत तिवारी, वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद,पूर्व विधायक दिलीप पांडे, सरदार बलदेव सिंह, मोहम्मद रिजवान, शराफत खान, बबलू सिंह, दिलीप सिंह, ओमप्रकाश गौंड सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares