Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग २ घंटे पहले

15 दिन में उखड़ने लगी पीडब्ल्यूडी सड़क, जांच के बाद मरम्मत के

15 दिन में उखड़ने लगी पीडब्ल्यूडी सड़क, जांच के बाद मरम्मत के

15 दिन में उखड़ने लगी पीडब्ल्यूडी सड़क, जांच के बाद मरम्मत के निर्देश भीरपुर। क्षेत्र के घोड़ेडीह नहर से हर्रई तक लगभग 800 मीटर लंबी पीडब्ल्यूडी सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद शनिवार 7 मार्च 2026 को विभागीय जांच की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य सही ढंग से नहीं किया गया, जिसके कारण मात्र 15 दिन के भीतर ही सड़क कई जगहों से उखड़ने लगी है। शनिवार को जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 45 मीटर हिस्से में पीसी और सिल्क कोट की मरम्मत कराने की बात कही गई। मौके पर पहुंचे जेई राजेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क में जहां भी खामियां पाई गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा, ताकि बरसात के समय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जांच के दौरान क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को लेकर अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने की भी आशंका जताई।

0 likes
0 comments1 shares