Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

*ग्राम प्रधान की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर दबंग कर रहा अवैध

*ग्राम प्रधान की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर दबंग कर रहा अवैध कब्जा* *जिलाधिकारी से शिकायत कर महिला ने लगाई न्याय की गुहार* *एसडीएम के निर्देश के बावजूद नहीं रुका कब्जा* *सुलतानपुर*। तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का मामला लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में ग्राम पूरे सीताराम मजरे बरसांवा निवासी दुलारपती पत्नी साहबदीन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान की कथित मिलीभगत से सरकारी भूमि पर दबंग द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक गांव स्थित गाटा संख्या 451 राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। आरोप है कि उक्त सरकारी भूमि पर दबंग राम गोपाल नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। महिला का कहना है कि मामले को लेकर पूर्व में उसने उपजिलाधिकारी के समक्ष शिकायत की थी। शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने पुलिस को मौके पर जाकर अवैध कब्जा रुकवाने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद नवीन परती भूमि पर कब्जे की कार्रवाई नहीं रुकी और दबंग लगातार जमीन पर अपना कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती दर्ज सरकारी जमीन पर आखिर किसके संरक्षण में कब्जे का प्रयास किया जा रहा है? जिलाधिकारी के स्तर से मामले की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

0 likes
0 comments0 shares