Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

सुलतानपुर।लम्भुआ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार को पारंपरिक भंडारे का भव्य

सुलतानपुर।लम्भुआ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार को पारंपरिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।एसपी चारु निगम ने भगवान हनुमान के दर्शन कर प्रदेश और जनपद में सुख-शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और भंडारे में शामिल होकर आमजन से संवाद भी किया।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर एसडीएम प्रीति जैन, सीओ लम्भुआ, कोतवाल लम्भुआ धीरज कुमार समेत तमाम गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares