Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur३६ मिनट पहले

पति व अज्ञात महिला पर गाली-गलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज। मदरिया

पति व अज्ञात महिला पर गाली-गलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज। मदरिया

पति व अज्ञात महिला पर गाली-गलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज। मदरिया । गोला क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर गोला पुलिस ने उसके पति तथा एक अज्ञात महिला के खिलाफ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ------------------------------------ जानकारी के अनुसार, ग्राम गाजे गडहा निवासी तमन्ना पत्नी गुल मोहम्मद ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति का एक अज्ञात महिला से संबंध हो गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और उनके पालन-पोषण व पढ़ाई-लिखाई के खर्च को लेकर वह पहले से ही परेशान है। कई बार समझाने के बावजूद उसका पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर पति उसे गाली-गलौज करता है, वहीं संबंधित अज्ञात महिला भी फोन पर उसे अपशब्द कहती है और जान से मारने की धमकी देती है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति और अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments1 shares