विधायक ने आज सी सी रोड का लोकार्पण किया गगहा गोरखपुर बांसगांव

विधायक ने आज सी सी रोड का लोकार्पण किया गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ विमिलेश पासवान ने आज दिन मंगलवार को विकास खंड गगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेड़ी में विरेन्द्र सिंह के घर से प्रदीप सिंह के घर तक एक सी सी रोड का लोकार्पण किया।जिसकी लम्बाई दो सौ पैंतीस मीटर और लागत पन्द्रह लाख निर्धारित किया गया है। इस लोकार्पण समारोह में पचासों की संख्या में ग्रामीण और सांसद प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय तथा भाजपा कार्यकर्ता नवनीत सिंह भी उपस्थित थे। इस विकास की गति को देख कर विरेन्द्र सिंह एवं प्रदीप सिंह सहित सभी लोगों ने विधायक डॉ विमिलेश पासवान को धन्यवाद दिया और खुशी का इजहार किया। डा विमिलेश पासवान ने लोकार्पण समारोह में कहा कि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य आगे बढ़ते रहेगा आप लोगों का सहयोग मिलेगा तो समग्र विकास किया जाएगा।