महादेवा मंडल में भाजपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती और

महादेवा मंडल में भाजपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती और जनहित योजनाओं पर हुआ मंथन गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के महादेवा मंडल की मासिक बैठक पंचायत भवन, कुवरपार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि श्री राम उजागीर शुक्ला ने कहा कि लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता का विश्वास और सरकार की जनहितकारी नीतियां प्रमुख कारण हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दुर्गेश पटवा ने की। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष उमेश जायसवाल, मंडल महामंत्री सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, महेश सिंह सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।