गोरखपुर में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित
गोरखपुर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सघन जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय परिसर में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. संतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. गणेश यादव एवं एसएसके नोडल अधिकारी डॉ. नवीन वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर के आयोजन एवं संचालन में टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर राजेश सिंह, पीपीएम कोऑर्डिनेटर अभय नारायण मिश्रा एवं मिर्जा आफताब बेग का विशेष योगदान रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।