Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

जिलाधिकारी ने की खाद्य विपणन एवं धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा।

जिलाधिकारी ने की खाद्य विपणन एवं धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा।

जिलाधिकारी ने की खाद्य विपणन एवं धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा। देवरिया 06 अक्टूबर कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य विपणन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कृषक हित में मक्का क्रय केंद्र तरकुलवा सहित भाटपार रानी, बनकटा एवं रुद्रपुर में स्थापित किए जाएं। साथ ही धान खरीद क्रय केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि धान की खरीद के साथ-साथ कृषकों का भुगतान भी समय से सुनिश्चित किया जाए। इसे प्रत्येक दशा में प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित कराया जाए। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने के लिए स्थलों का चिह्नीकरण दो दिन के अंदर पूर्ण कर इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे किसानों को अपना धान बेचने के लिए कहीं अन्यत्र न जाना पड़े और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

1 likes
0 comments0 shares