Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२८ मिनट पहले

जफर कॉलोनी में 3 साल से सड़क अधूरी, ठेकेदार की लापरवाही से

जफर कॉलोनी में 3 साल से सड़क अधूरी, ठेकेदार की लापरवाही से

जफर कॉलोनी में 3 साल से सड़क अधूरी, ठेकेदार की लापरवाही से बदहाल हालात; जलभराव से त्रस्त नागरिकों का फूटा गुस्सा गोरखपुर। शहर के जफर कॉलोनी क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों से सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे स्थानीय नागरिकों का जीवन नारकीय हो गया है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही और उदासीनता के चलते अब तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका, जबकि भुगतान और प्रक्रिया कब की पूरी हो जानी चाहिए थी। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कॉलोनी की लगभग हर गली में जलभराव हो रहा है, जिससे लोगों को घुटनों तक पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ता है। कीचड़, गंदगी और बदबू के बीच रहने को मजबूर लोग अब आक्रोशित हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद अजीम खान, तौहीद आलम अंसारी और नेहा आर्या ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो ठेकेदार मौके पर आता है और न ही काम में कोई तेजी दिखाई देती है। “स्थिति यह है कि कोई भी कर्मचारी क्षेत्र में आता है तो उसे भी पानी में घुसकर ही जाना पड़ता है,” उन्होंने कहा। नागरिकों का कहना है कि कॉलोनी में ऐसी कोई गली नहीं बची है जहां जलजमाव न हो। गंदे पानी के चलते संचारी रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने वार्ड के पार्षद श्रवण कुमार पटेल (भाजपा) पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हर बार शिकायत करने पर सिर्फ “ठीक है, हो जाएगा” कहकर मामला टाल दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। नागरिकों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की मनमानी के चलते न तो समयसीमा का पालन हो रहा है और न ही गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित ठेकेदार की होगी।

0 likes
0 comments0 shares