Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले
सुल्तानपुर छिनैती की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया,आरोपी भेजा जेल।धनपतगंज
सुल्तानपुर छिनैती की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया,आरोपी भेजा जेल।धनपतगंज थाना क्षेत्र के मुड़ुवा गांव में बाइक,नकदी और सोने की अंगूठी छीनने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है।थानाध्यक्ष अंजू मिश्र के अनुसार जांच में छिनैती की सूचना फर्जी मिली।आरोपी रोहित कुमार यादव ने डायल 112 पर तीन अज्ञात लोगों द्वारा पल्सर बाइक,10,500 रुपये और सोने की अंगूठी छीनने की सूचना दी थी।जांच में मामला बकाया रकम को लेकर विवाद का निकला।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0 likes
0 comments0 shares