Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१ मिनट पहले

1001वें पौधे के साथ हरित क्रांति का संकल्प, प्रशांत त्रिपाठी बोले- अब 11 हजार पौधे लगाकर बदलेंगे सहजनवा की तस्वीर

1001वें पौधे के साथ हरित क्रांति का संकल्प, प्रशांत त्रिपाठी बोले- अब 11 हजार पौधे लगाकर बदलेंगे सहजनवा की तस्वीर

घघसरा, गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जन्मदिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए भारत सरकार के अधिवक्ता एवं सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने ग्राम बेलहर पठखौली में अपना 1001वां पौधा रोपित किया। इस विशेष अवसर को उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने अटूट संकल्प का प्रतीक बताया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि वह इससे पहले सहजनवा क्षेत्र में 1000 पौधे लगवा चुके हैं और अब उनका लक्ष्य 11 हजार पौधे लगाकर पूरे क्षेत्र को हरित, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का सतत दायित्व है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। साथ ही क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती के फेफड़े हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इनका संरक्षण बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में सोनू विश्वकर्मा, प्रियांशु, अमर साहनी, सुग्रीव, रईस समेत कई लोग उपस्थित रहे। पौधारोपण के इस अभियान ने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता का संदेश दिया।

0 likes
0 comments0 shares