Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बिलारी चौरीचौरा के युवक की साउथ अफ्रीका में मौत

बिलारी चौरीचौरा के युवक की साउथ अफ्रीका में मौत

चौरीचौरा। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बिलारी खास निवासी धर्मेन्द्र यादव (35) पुत्र स्व. राम जियावन यादव की सोमवार को साउथ अफ्रीका के सूडान खातून के स्टील प्लांट की भट्ठी में हुए ब्लास्ट से मौत हो गई। मंगलवार को कंपनी के अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके शव भेजने के लिए परिजनों ने मांग किया है। कंपनी कब जीएम द्वारा बताया गया कि दूतावास से अनुमति मिलते ही शव को भेजा जाएगा। धर्मेन्द्र यादव ओमेगा स्टील सूडान में मेल्टर पद पर काम करता था। तीन वर्ष पूर्व कंपनी में नौकरी शुरू किया था। वह छुट्टी पर घर आया था और दो माह पूर्व घर से सूडान के लिए निकला था। परिवार का इलकौता पुत्र था। उसके पिता की पहले ही मौत हो गई थी। वह परिवार के आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए विदेश गया था। उसकी मौत की सूचना पर उसकी मां सुभावती देवी, उसकी पत्नी अनीता देवी व उसके बच्चो का रोकर बुरा हाल था। वह तीन बच्चों का पिता था।

0 likes
0 comments0 shares