चौरीचौरा विधायक ने ब्यूटीशियन प्रमाणपत्र देकर किया पुरस्कृत

चौरीचौरा। चौरीचौरा नगर पंचायत क्षेत्र के रेलवे गेट संख्या 147 बी के निकट स्थित ज्योति साइन सैलून एंड एकेडमी द्वारा मेकअप प्रतियोगिता का भव्य आयोजन डुमरी खुर्द में स्थित श्रीराम पार्टी लॉन में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को चौरीचौरा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने ब्यूटीशियन प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। विधायक सरवन निषाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। आज सरकार भी नारी शक्ति को बढ़ाने देने के लिए अनेक प्रकार की योजनाए चला रही है। नगर पंचायत चौरीचौरा के चेयरमैन सन्नी जायसवाल की धर्म पत्नी समाजसेविका श्वेता जायसवाल, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुनीता गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल ने ज्योति साइन सैलून एंड एकेडमी द्वारा आयोजित मेकअप प्रतियोगिता की काफी सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनने के लिए ज्योति साइन सैलून एंड एकेडमी का सराहनीय योगदान है। ज्योति साइन सैलून एंड एकेडमी की संचालिका ज्योति जायसवाल ने प्रतियोगिता में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रूबी गुप्ता, शिवानी, बंधना, पायल, खुशबू, सुमन, अनुराधा, मंजू, सरिता, अनीता, संध्या, प्रियंका, अंकिता ओझा, ममता, अर्चना, खुशी, सविता, प्रीति, संजू, आरती, प्रिया, रानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।