Bansgaon Sandesh
Login
Satya Narayan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*1 जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व 'दस्तक अभियान',

*1 जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व 'दस्तक अभियान',

*1 जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व 'दस्तक अभियान', सहजनवां में हुई तैयारियों की समीक्षा बैठक।* भीटी रॉवत (बाँसगाव संदेश) विकास खंड सहजनवां मुख्यालय के सभागार में सोमवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रामधारी प्रसाद की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दिमागी बुखार (एईएस/जेई) की रोकथाम एवं 'दस्तक अभियान' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा एवं तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाले अभियान की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में नियुक्त सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामधारी प्रसाद ने कहा कि संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम में ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में नियमित सफाई, जलभराव की रोकथाम, नालियों की सफाई, कीट नियंत्रण, स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूकता, घर-घर संपर्क तथा संदिग्ध मरीजों की समय पर सूचना संबंधित विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। बैठक में खंड प्रेरक जितेन्द्र कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, अश्वनी सिंह, महेन्द्र कुमार एवं सतेन्द्र यादव ने अभियान के दौरान किए जाने वाले दैनिक कार्यों, निगरानी व्यवस्था, सामुदायिक सहभागिता, जनजागरूकता कार्यक्रम, आवश्यक संसाधनों के वितरण तथा जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विस्तार से जानकारी दी।

0 likes
0 comments0 shares