Sultanpur२९ मिनट पहले
सुल्तानपुर तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार,हत्या-लूट समेत 14 मुकदमे दर्ज।धम्मौर थाना पुलिस
सुल्तानपुर तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार,हत्या-लूट समेत 14 मुकदमे दर्ज।धम्मौर थाना पुलिस ने बहादुरपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान प्रतापगढ़ निवासी उस्मान को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या,लूट,जानलेवा हमला,गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं।धम्मौर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार ओझा,हेड कांस्टेबल मनोज यादव और कांस्टेबल प्रदीप चौधरी शामिल रहे।
0 likes
0 comments0 shares