Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur३१ मिनट पहले

आठ वर्षों में साढ़े आठ लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी :

आठ वर्षों में साढ़े आठ लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मंत्री अनिल राजभर *वृहद रोजगार मेले में 110 कंपनियां पहुंचीं,6500 पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया* सुल्तानपुर। जिले के श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान परिसर में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने किया। जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर के तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसर तलाशे।मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 से 2012 तक प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने करीब 38 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी थी, जबकि 2012 से 2017 के बीच लगभग एक लाख 38 हजार युवाओं को रोजगार मिला। इसके विपरीत वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश सरकार ने करीब साढ़े आठ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया है।मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक लगभग 14 हजार स्थानों पर रोजगार मेले आयोजित किए जा चुके हैं,जिनके माध्यम से करीब 16 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के करीब 9 हजार लोगों को विदेशों में भी रोजगार दिलाया गया है। जर्मनी से बड़ी संख्या में युवाओं की मांग आई है, जबकि इजरायल में लगभग छह हजार लोग कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भी वहां कार्य कर रहे भारतीय सुरक्षित हैं और यदि वे स्वदेश लौटना चाहते हैं तो सरकार उन्हें वापस लाने के लिए तैयार है।रोजगार मेले में 110 कंपनियों ने भाग लिया,जहां करीब 6500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। मेले में लगभग आठ हजार युवाओं ने साक्षात्कार दिया, जबकि करीब नौ हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया।मेले में आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक व परास्नातक योग्यता वाले बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार 18 हजार से 50 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना जताई गई।इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह, विधायक राजेश गौतम, जितेंद्र मिश्रा जीतू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares