Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

यूपी: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर सो रहे परिवार पर

यूपी: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर सो रहे परिवार पर

यूपी: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, पिता के साथ दो पुत्र और पुत्री की मौत यूपी के बाराबंकी जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर सो रहे परिवार पर अनियंत्रित डंपर चढ़ गया। इस चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।   बाराबंकी जिले के फतेहपुर-भनौली मार्ग पर शनिवार सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम झांसा के पास सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में पिता, दो बेटे और एक बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झांसा निवासी नीरज चौहान (36) अपनी पत्नी आरती चौहान (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) तथा पुत्री आंशिक (10) के साथ सड़क किनारे जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण परिवार घर के बाहर सोने को मजबूर था। इसी दौरान सुबह करीब तीन बजे महमूदाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर पूरे परिवार को रौंद दिया हादसा इतना भयावह था कि नीरज चौहान और बड़े पुत्र अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आरती, आशिका और आशू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रस्ते में मासूम अंशिका व आशू ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। हर आंख नम है और लोगों के मुंह से बस यही निकल रहा है कि एक पल में पूरा परिवार उजड़ गया। मां आरती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, जबकि घर में खुशियों की जगह मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares