Bansgaon Sandesh
Login
अतुल राय
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

आमी नदी पुल की ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त, एक लेन बंद

आमी नदी पुल की ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त, एक लेन बंद

कौड़ीराम। गोरखपुर-कौड़ीराम एनएच-29 पर आमी नदी पुल की ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त होने के कारण एक लेन को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। पुल के बीचों-बीच सड़क की ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त होने से सरिया बाहर निकल आए हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। मामले की जानकारी मिलने पर एनएचएआई ने इसे संज्ञान में लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त लेन पर डायवर्जन लगाया गया है और वाहनों को दूसरी लेन से निकाला जा रहा है। एक लेन बंद होने से मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शीघ्र पूरा कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सामान्य हो सके।

0 likes
0 comments0 shares