बिजली विभाग के कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण बिल

बिजली विभाग के कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण बिल सुधार के पांच मामलों का मौके पर समाधान, दो उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट कौड़ीराम, गोरखपुर। बिजली विभाग की ओर से सोमवार को महादीह क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में बिजली बिल से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के साथ ही उपभोक्ताओं को विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। कैंप के दौरान बिजली बिल में सुधार से संबंधित पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, दो उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी बिजली कनेक्शन में अपडेट किए गए। कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान बिजली बिल का बकाया जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किया गया। कैंप में करीब एक लाख रुपये का बिजली बिल बकाया जमा कराया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मण मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक शैलेन्द्र चौधरी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में विभागीय कैंप अथवा संबंधित कार्यालय से संपर्क करने की अपील की।