Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक। देवरिया, 28

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक। देवरिया, 28

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक। देवरिया, 28 सितंबर। आगामी दो अक्टूबर को मनाई जाने वाली गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने तथा सभी आयोजनों को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, अहिंसा, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही गांधी जी के जीवन मूल्यों और उनके विचारों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए, ताकि आमजन उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

0 likes
0 comments0 shares