Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बड़हलगंज के मुक्तिपथ नगर में बनेगी नई पुलिस चौकी

बड़हलगंज के मुक्तिपथ नगर में बनेगी नई पुलिस चौकी

* अपराध नियन्त्रण में होगी आसानी - कोतवाल * चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया शिलान्यास बड़हलगंज। गोरखपुर जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र बड़हलगंज नगर पंचायत बड़हलगंज में अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से मुक्तिपथ नगर में सरयू पुल के पास नई पुलिस चौकी का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जायेगा। रविवार को कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने के बड़हलगंज में बनने जा रही दूसरी पुलिस चौकी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता की मांग पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी गोरखपुर के परामर्श पर गोरखपुर और मऊ जनपद की सीमा पर नगर पंचायत द्वारा निर्मित किए जा रहे इस पुलिस चौकी के निर्माण से अपराध नियन्त्रण में पुलिस को सहयोग प्राप्त होगा। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय ने कहा कि यह एक सीमावर्ती क्षेत्र है, जिससे अपराधियों के लिए वारदात कर दूसरे जिलों या क्षेत्रों में भागना आसान होता था। इस चौकी के बनने से अपराधियों पर अंकुश लगेगा और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथअपराध नियन्त्रण में आसानी होगी। उन्होंने पुलिस चौकी के निर्माण हेतु नगर पंचायत प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर सभासद राकेश राय, दीपक शर्मा, दीपक गौड़, सूरज सोनकर, राजीव मिश्र, सुनील यादव, सभासद प्रतिनिधि अमूल्यचंद चतुर्वेदी, रामदास मद्धेशिया, खुर्शीद अहमद, जनसेवा संस्था महामंत्री सन्तोष जायसवाल, पुरुषोत्तम जायसवाल, ताड़केश्वर वर्मा, अरविन्द सिंह, संजय पटवा, मनमोहन पटवा, हरिकेश यादव, तैयब अंसारी, शिवम सोनी, मनोज मद्धेशिया, सुनील उर्फ बबलू मद्धेशिया, भुवाल सोनकर, लल्ला पाण्डेय, राजकुमार निगम, प्रकाशवीर जायसवाल, सुरेश उमर, ओमप्रकाश पटवा, राहुल पटवा, दिनेश मद्धेशिया, सुरेश यादव, हिमांशू गौड़, विकास गौड़, कन्हैया मोदनवाल, सत्तू तिवारी, संजय मौर्य, चौकी इंचार्ज जीतेन्द्र मिश्र, गोलू शर्मा, सूरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares