Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

जर्जर विद्युत लाइन से मेहदिया के ग्रामीण परेशान गगहा मेहंदिया। गगहा क्षेत्र

जर्जर विद्युत लाइन से मेहदिया के ग्रामीण परेशान गगहा मेहंदिया। गगहा क्षेत्र

जर्जर विद्युत लाइन से मेहदिया के ग्रामीण परेशान गगहा मेहंदिया। गगहा क्षेत्र के मेहदिया गांव में जर्जर विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। विगत शुक्रवार से बार-बार तार टूटकर गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली न रहने से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मुख्य मार्ग पर तार टूटकर गिरने से हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, वीरेंद्र गुप्ता के घर के सामने लगे पोल से जुड़े जर्जर तार पिछले तीन दिनों से आपस में उलझकर गर्म होने के कारण बार-बार टूट रहे हैं। इससे पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है, जबकि आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। शुक्रवार को तार पिघलकर गिरने की सूचना पर विद्युत कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तार जोड़ दिया था, लेकिन रात करीब 11 बजे वह फिर सुलग गया। पूरी रात बिजली गुल रहने से लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। शनिवार सुबह विद्युत कर्मी फिर तार जोड़ने में जुटे रहे, जिससे कई घंटों तक आपूर्ति बाधित रही और पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया। रविवार शाम तक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका था। मझगांवा फीडर के अवर अभियंता रामानंद शास्त्री ने बताया कि मामले की जानकारी है। जल्द ही जर्जर तारों की जगह केबलिंग कराई जाएगी। फिलहाल फीडर पर अन्य कार्य चल रहा है, जिसके पूरा होते ही मेहदिया में कार्य कराया जाएगा। प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह उर्फ रिंकू ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार तार टूटने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्य मार्ग पर विद्युत तार होने के कारण यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। स्थानीय ग्रामीण राम सिंह, दिनेश सिंह, शम्भू सिंह, भगवन्त सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह, मंटू सिंह, चन्दन सिंह, सुनील गुप्ता, केशव लाल गुप्ता, पन्नेलाल गुप्ता, करुणेश श्रीवास्तव, सुभाष गौड़ समेत अन्य लोगों ने बताया कि यहां हर दूसरे दिन तार टूट जाते हैं और लाइन में जोड़ की भरमार हो गई है। उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares