*सावन में बाबा बैजुनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने

*सावन में बाबा बैजुनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ संतकबीर नगर/बसवारीगांव। सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैजुनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार तड़के से ही शिवभक्त लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। दूर-दराज़ के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और दूध अर्पित कर बाबा बैजुनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन में सच्चे मन से बाबा के दर्शन और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और अन्य आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे। सावन के प्रत्येक सोमवार को बाबा बैजनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस पावन माह में पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर दिखाई दे रहा है।