Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur१५ दिन पहले

चौरीचौरा दिवस पर जागरूकता रैली सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महामना सम्मान समारोह आयोजित

चौरीचौरा दिवस पर जागरूकता रैली सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महामना सम्मान समारोह आयोजित

चौरीचौरा दिवस पर जागरूकता रैली सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महामना सम्मान समारोह आयोजित चौरी चौरा गोरखपुर। चौरीचौरा प्रतिकार दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर शहीद स्मारक चौरी–चौरा के प्रांगण में नगर पंचायत चौरी–चौरा, पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट एवं पंडित परशुराम मणि त्रिपाठी लोक कल्याण न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महामना सम्मान समारोह 2026 आज भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य जागरूकता रैली से हुई, जिसमें नेहरू स्मारक बालिका इंटर कॉलेज, गोपाल शिशु मंदिर, नेक्सस कंप्यूटर सेंटर एवं सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं अमर शहीदों के बलिदान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरवन निषाद द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा झंडारोहण कर किया गया तथा पुलिस बैंड द्वारा गारद की सलामी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारकेश्वर जायसवाल ने की। विधायक सरवन निषाद ने पंडित महामना फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सचिन गौरी वर्मा को उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं जनकल्याणकारी योगदान के लिए “चौरी–चौरा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया। साथ ही विधायक द्वारा सचिन गौरी वर्मा के नाम से एक सड़क निर्माण की घोषणा भी की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ सराहा। कार्यक्रम में विधायक सरवन निषाद द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को शिक्षा एवं समाज निर्माण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने चौरी–चौरा के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका तथा अमर शहीदों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्रभक्ति और सामाजिक दायित्वों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्हें विधायक द्वारा विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र म

800 likes
0 comments1 shares