*पश्चिम बंगाल चुनाव में मेहनत का मिला इनाम,भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष
*पश्चिम बंगाल चुनाव में मेहनत का मिला इनाम,भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजा सम्मान पत्र* सुलतानपुर।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली भाजपा कार्यकर्ता बबिता तिवारी की मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है।भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने उन्हें प्रशंसा पत्र भेजकर संगठन के प्रति समर्पण,संघर्ष और अथक मेहनत की खुलकर सराहना की है।पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बबिता तिवारी ने महिला मोर्चा के अभियान में पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ काम किया। उनके प्रयासों ने पार्टी संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।पत्र में यह भी कहा गया कि पार्टी को उम्मीद है कि बबिता तिवारी आगे भी संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेंगी। राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले इस सम्मान के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।