Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को किया जागरूक।धनपतगंज के मझवारा स्थित
सुल्तानपुर मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को किया जागरूक।धनपतगंज के मझवारा स्थित कमला केशव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं को 1090, 181, 112, 1098 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।धनपतगंज थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने महिला सुरक्षा,सम्मान और साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। टीम ने थाना परिसर में संचालित महिला हेल्प डेस्क की सेवाओं और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी गईं और किसी भी परेशानी में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
0 likes
0 comments0 shares