Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra२१ मिनट पहले

डाला में चोरी की बड़ी वारदात, क्षेत्र में दहशत का माहौल

डाला में चोरी की बड़ी वारदात, क्षेत्र में दहशत का माहौल

डाला में चोरी की बड़ी वारदात, घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात उड़ाए डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाड़ी निवासी मनोज चौबे पुत्र जगदीश चौबे के घर के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। घर में रखे लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार के लोगों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डाला पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी की घटना के खुलासे के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गायब हुआ समान में एक सेट हार,चार पीस कंगन,चैन,मागंटीका करधनी, पैजनिया, बिछिया, पायल,चांदी का थाली, पान,सोपाडी,नारियल, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares