जिलाधिकारी और एसएसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

बडहलगंज। चिल्लूपार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम विधानसभा चिल्लूपार के महुआपार में 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात लेकर आ रहे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं सहित प्रशासन ने भी अपनी पूरी ताकत झोक दिया है। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर मंच आदि की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी सहित जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं एसएसपी डा. कौस्तुभ अपने पूरे अमले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम गुरुवार से ही रात दिन एक कर व्यवस्था की कमान संभालने में लगे हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता सृंजय मिश्र, रतन प्रकाश दूबे, कमलेश पटेल एडवोकेट, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी , स्वतंत्र सिंह, अष्टभुजा सिंह, प्रशांत शाही, श्रीकांत सोनी, अंकित पटेल, सतीश कुमार,उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।